रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम आएगा नर्मदा का पानी,सूरजमल जैन मंडल ने किया विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान- नर्मदा का पानी रतलाम लाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर जताया हर्ष

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|


रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.काम)। नर्मदा का पानी पाइप लाइन के माध्यम से रतलाम लाए जाने की घोषणा पर सूरजमल जैन मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक श्री काश्यप की मांग पर गत दिनों रतलाम में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान द्वारा घोषणा की गई थी। नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ग्रामीण अंचल भी लाभांवित होगा।

श्री काश्यप के सम्मान के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ नेता अशाोक जैन लाला,आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शैरानी, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोनावचा, गोपाल शार्मा, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मोहनलाल धबाई, प्रवीण सोनी आदि उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि वर्तमान में बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आ रही है। वहां से रतलाम के धोलावड़ तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही उक्त योजना के माध्यम से 12 तालाबों में भी पानी भेजा जाएगा। नर्मदा का पानी आने से भविष्य में रतलाम में पानी की समस्या नहीं होगी और शहर की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सम्मान कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता अशोक जैन लाला, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी ने संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *