रतलाम ग्रामीण विधानसभा मे हुआ कार्यकर्ताओं का स्नेह सम्मेलन,प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष ने किया संवाद, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने किया संबोधित

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम, 19अप्रैल(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव 2023 के निकट आते ही बैठकों का दौर तेज हो गया है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तितरी मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का “स्नेह सम्मेलन” आयोजित किया गया जिसमे प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे (राज्य मंत्री दर्जा) ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया एवं संगठन की दृष्टि से मंडल अध्यक्ष से चर्चा करके विधानसभा की स्थिति का जायजा लिया।

श्री खरे ने कार्यकर्ताओं को भक्त हनुमान जी की तरह कार्य करने की प्रेरणा देते हुए रामायण का एक प्रसंग सुनाया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने भाजपा की रीति नीति एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की बात करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनजाति समाज के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर एवं ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या का मिलकर निदान करने का आश्वासन दिया और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आपके ही सहयोग से विधायक सांसद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हैं।

इसके अलावा मंच पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकामसिंह रावत, पूर्व विधायक सैलाना संगीता चारेल, मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, मोर्चा जिला महामंत्री विकास पारगी, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, दिनेश धाकड़, देवीलाल गुर्जर, राजेंद्र लाला जाट, धामनोद नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा मईडा, पार्षद अनिता कटारा, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, बद्रीलाल डोडियार आदि उपस्थित रहे।

ग्राम तितरी के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही अतिथियों को कुछ मांग पत्र प्रस्तुत किए।

रतलाम ग्रामीण के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंच एवं बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच संचालन दिनेश धाकड़ ने किया एवं आभार शंभूसिंह गणावा ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *