रतलाम: राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम सिमलावदाखुर्द शिविर सम्पन्न, 137 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,14मई(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम सिमलावदाखुर्द जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सिमलावदाखुर्द एवं आसपास के क्षेत्र के रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।

तीन घन्टे के शिविर में सिमलावदाखुर्द एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशूल हक महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर, एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर का कार्यक्रम देवेंद्र सिंह पंवार, संजय डाबी एवं विजय सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल प्रबन्धकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

शिविर के आयोजन में गाँव के सरपंच दरबार सिंह पंवार, सचिव विनोद जैन, मुन्नालाल चौहान एवं हंसराज पंवार का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. सी.पी. जोशी,प्रशासक दिनेश राजपुरोहित,सिस्टर करुणा डामोर, संजीत परिहार, दीपेंद्र शर्मा,जगदीश परमार, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *