रतलाम:राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान का ग्राम कनेरी शिविर सम्पन्न, 186 मरीजों की हुई जाँच

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,7मई(खबरबाबा.काम)। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर, द्वारा ग्राम कनेरी जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कनेरी एवं आसपास के 186 क्षेत्र के रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घन्टे के शिविर में कनेरी एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

शिविर का कार्यक्रम ग्राम सरपंच अशोक मांगीलाल काकड़े,ग्राम पंचायत सचिव सत्यनारायण सरवाड़, जितेंद्र सिंह राजपुरोहित (लाल ग्वाड़ी ), सचिव सिमलावदा खुर्द विनोद जैन, ठाकुर प्रवीण सिंह राठौर एवं गिरीश राजपुरोहित, की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल प्रशासन एवं प्रबंधकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूल हक, महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर, एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।

शिविर में डॉक्टरों की टीम की p0ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड pप्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया गया तथा गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।

आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. सी.पी. जोशी,प्रशासक दिनेश राजपुरोहित,सिस्टर करुणा डामोर, रीतू सिसोदिया, संजीत परिहार, दीपेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा,जगदीश परमार, योगेश शर्मा, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *