भोपाल: पिता कैलाश जोशी का फोटो लेकर दीपक जोशी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

भोपाल,6मई(खबरबाबा.काम)।पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कई दिनों से लग रही अटकलों को विराम देते हुए शुक्रवार को उन्होंने खुलकर कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की पुण्यतिथि पर यह कदम उठाया।

रैली के रूप में भोपाल पहुंचे दीपक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के हाथों पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने पिता कैलाश जोशी की तस्वीर अपने साथ रखी। कमलनाथ ने उस तस्वीर पर सूत की बनी माला पहनाई। इस अवसर पर दीपक जोशी ने कहा कि मैं जनसंघ का दीपक हूं। 46 साल तक एक ही सीट से मेरे पिता चुनाव जीतते रहे। मेरे पिता ने कहा था कि कभी किसी को दुख दिए बिना राजनीति करना। मुझे पार्टी ने टिकट दिया। मैं पिछली बार चुनाव हार गया। मैंने किसी को कभी कोई दोष नही दिया। आज सरकार जनसंघ की विचारधारा पर नहीं चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *