भाजपा नेता प्रवीण सोनी महाजनसंपर्क अभियान के लिए जिला संयोजक नियुक्त, प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में आज अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 26 मई (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संगठन द्वारा भाजपा नेता प्रवीण सोनी को इसका जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने महा जनसंपर्क अभियान हेतु संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से जिला टोली का गठन किया है। इसमे अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी बनाए गए है।

जिला टोली मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर पाटीदार, उपेन्द्रसिह जाधव, जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, आई.टी.विभाग जिला संयोजक नीलेश राव एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक करन वशिष्ठ शामिल किए गए है। यह जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक आयोजित महाजनसंपर्क अभियान तैयारियों को लेकर अभियान की प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती कविता पाटीदार 26 मई को रतलाम में बैठक लेगी।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में महाजनसंपर्क अभियान चलेगा। इसमें पार्टी नेता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मतदाताओं से रूबरू होगे।

अभियान की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कविता पाटीदार की उपस्थिति मे होने वाली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करेगे। इस दौरान अभियान के क्लस्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा भी उपस्थित रहेगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *