130 करोड़ की लागत से रतलाम जिले में विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण होगा

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम 20 मई (खबरबाबा.काम)। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत रतलाम जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 130 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें भारत सरकार द्वारा रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत और राज्य सरकार की मदद से दोनों कार्य शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नए कार्यों से जिले की आगामी दस वर्षों की बिजली मांग गुणवत्ता के साथ पूरी की जा सकेगी।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि स्वीकृत किए गए कार्यों में 9 नवीन 33/11केवी उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 28 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि , 450 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 440 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग, नई लाइन का कार्य कार्य एवं 50 किमी 33 तथा 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों के विभक्तिकरण कार्य सम्मिलित हैं। इससे रतलाम जिले की लगभग 15 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। ये सभी कार्य 2 वर्ष में पूर्ण होंगे। रतलाम के अधीक्षण यंत्री एस.सी. वर्मा को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *