रतलाम: पूर्व महापौर डागा ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद,2022 तक की अवैध कालोनियों को वैध करने के निर्णय का किया स्वागत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,23 मई (खबरबाबा.काम)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने दिसंबर 2022 तक की अवैध कालोनियों को वैध करने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रेस को जारी बयान में पूर्व महापौर श्री डागा ने कहा, उन्हें इस बात की खुशी है कि अवैध कॉलोनी को वैध करने की शुरुआत वर्ष 2012 में उनके महापौर कार्यकाल में रतलाम से हुई थी। उस दौरान रतलाम में सर्वप्रथम 17 अवैध कॉलोनी वैध हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उस समय इन 17 कॉलोनियों में विकास के लिए 8 करोड़ की राशि स्वीकृत भी की गई थी, जिसमें से चार करोड़ की राशि प्राप्त भी हो गई थी।

हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

पूर्व महापौर श्री डागा ने कहा कि वर्ष 2022 तक की सभी अवैध कालोनियों को वैध करने के निर्णय से प्रदेश के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा और इन कालोनियों के रहवासियों को निर्माण अनुमति भी मिल सकेगी। श्री डागा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरी आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *