मुरैना: ‘सभी मोड़़ा-मोड़ी अंदर’ फिर शुरू हुआ धांय-धांय, जमीन विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगो  की हत्या

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

मुरैना,5मई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक सारेआम गोलियां चलाता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष वालों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग बंदूक लेकर आते हैं और फायरिंग करने लगते हैं। जिसके बाद 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

वायरल वीडियो में आवाज आ रहा है कि मोड़ा-मोड़ी (लड़का-लड़की) सभी अंदर चले जाओ। इसके बाद धांय-धांय फायरिंग की आवाज आती है। हाफ पैंट पहने एक युवक आता है और फायरिंग शुरू कर देता है। युवक करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाता है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक के साथ कुछ महिलाएं भी हैं। ये महिलाएं दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला कर रही हैं। हालांकि इस दौरान एक और युवक बंदूक लेकर आता है लेकिन वो फायरिंग नहीं करता है। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें दिखाई देती हैं। कुछ महिलाओं के रोने की भी आवाज आती है। वहीं, फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो जाता है।

लेपा गांव की घटना

घटना मुरैना जिले के लेपा गांव की है। इस गांव में रहने वाले रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पहले भी इस परिवार के लोगों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *