रतलाम: बिबड़ोद में विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में धूमधाम से मना लाडली लक्ष्मी उत्सव

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,2मई(खबरबाबा.काम)। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बिबड़ोद में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन के साथ की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन लाइव प्रसारण के माध्यम से सुना गया और लाडलियो को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री मकवाना द्वारा लाडली लक्ष्मी को संबोधित करते हुए शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिलाधीश नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, बिबड़ोद सरपंच अंबाराम मईड़ा, महामंत्री अशोक धाकड़, महामंत्री नाहरू डामर, विजय धाकड़, विकास पारगी, सुरेश गुर्जर, सीताराम वाघेला, हरीश पाटीदार, सी.डी.पी.ओ. अनिल जैन, सचिव दिलीप पाटीदार, सुपरवाइजर रेखा व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित पार्टी पदाधिकारी और लडलिया उपस्थित रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *