रतलाम: 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन निर्माण के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने किया भूमिपूजन,- मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनेगा मार्ग

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|


रतलाम, 22 मई (खबरबाबा.काम)।
सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक बनने वाले 2.77 करोड़ के सिटी फोरलेन का भूमिपूजन विधायक चेतन्य काश्यप ने किया।

मुख्य डाकघर से लोकेंद्र टॉकिज तक का यह सीसी फोरलेन करीब 327 मीटर लंबा रहेगा। सिटी फोरलेन के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद द्वारा विधायक श्री काश्यप और महापौर का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। यातायात का दबाव अधिक रहने के कारण लंबे समय से फोरलेन निर्माण की मांग चल रही थी। इसके निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। वर्तमान में यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होने से जाम की स्थिति निर्मित होती है। मार्ग पर एमसीएच अस्पताल और बाल चिकित्सालय होने से कई बार जाम में एंबूलेंस को आवाजाही में परेशानी होती थी, जो इस मार्ग के चौड़ा होने के बाद खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान सहित विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा,राजपूत नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, नरेंद्रसिंह सोलंकी, महिलपाल सिंह वाघेला, विजयसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजजन, भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *