रतलाम: फिरौती वसूलने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, निकाला जुलूस

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,15मई(खबरबाबा.काम)। व्यापारियों को फिरौती के लिए धमकाने और अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सैलाना में आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया। आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है।

11 मई को फरियादी बद्रीलाल पिता कन्हैयालाल पाटीदार निवासी बोदिना ने रिपोर्ट किया कि आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा का अवैध वसुली के लिये पैसे की मांग कर रहा है और नही देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने धारा 384,386,387,506,507 भादवि का पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया है।इधर 13 मई को फरियादी राजेन्द्र कुमार पिता मांगीलाल चंडालिया द्वारा भी आरोपियों के खिलाफ डरा धमकाकर अवैध पैसो की मांग करने की रिपोर्ट कराई गई।

विवेचना के दौरान एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर आरोपी दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर निवासी सकरावदा व आरोपी लखन पिता रमेश धबाई निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरुद्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही करते हुए जिला दण्डाधिकारी से वारंट प्राप्त करते हुए उक्त दोनो आरोपियो को निरुद्द मे लिया जाकर भेरुगढ जैल उज्जैन मे दाखिल किया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम मे भेरुगढ भेजे गये आरोपी

दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना,आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना

अपराध मे गिरफ्तार आरोपी

विशाल पिता मोहनलाल त्रिवेदी उम्र 30 साल निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना

आपराधिक रिकार्ड

1.दिनेश उर्फ गजनी पिता बापूलाल गुर्जर उम्र- 26 साल निवासी सकरावदा थाना सैलाना के विरुद्ध हत्या व हत्या के प्रयास सहीत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध है।

2.आरोपी लखन पिता रमेश धबाई उम्र 32 साल निवासी किर्तिविहार कालोनी सैलाना के विरूद्ध मारपीट, अवेैध वसुली सहीत कुल 11 प्रकरण दर्ज है ।

इनकी रही भूमिका

आरोपीयो की गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरीक्षक मो.अय्युब खांन , उनि मनोज पाटीदार , उनि ध्यानसिह सोलकी , उनि लिलियन मालवीय ,सउनि मुकुटसिह यादव, प्र.आर दिनेश जाट, प्र.आर. अनिल मर्सकोले, प्र.आर. हेमंत जाट, आर. मुकेश मेघवाल, आऱ. सतीश परमार ,आर. नारायणसिह, की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *