रतलाम: पार्षद द्वारा निगमकर्मी के साथ मारपीट, काम बंद कर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,31मई(खबरबाबा.काम)। नगर निगम में आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक पार्षद ने भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान एक निगम कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटना के विरोध में निगम कर्मी काम बंद कर प्रदर्शन पर आ गए। बाद में FIR कराने के लिए निगम के कर्मचारी थाना भी पहुंचे।

मामला कुछ यूं है कि नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पार्षद ने एक निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी। पार्षद इस बात से नाराज थे कि भूमि पूजन के कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के लिए नाश्ता आने में देरी हो गई।

घटना वार्ड क्रमांक 29 प्रताप नगर क्षेत्र की है ,जहां विकास कार्य के भूमि पूजन के दौरान नाश्ता आने में देरी हो गई तो पार्षद परमानंद योगी वहां मौजूद निगम कर्मचारियों पर भड़क गए। उन पर निगम के कर्मचारी हेमंत बंदोड़िया के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट के आरोप लगे है।

नगर निगम कर्मचारी से हुई मारपीट के बाद निगम कर्मचारी भड़क गए और नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर पार्षद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। पीड़ित कर्मचारी के साथ निगम के समस्त कर्मचारी थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचे हैं।

नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों से बात करने पहुंचे निगम कमिश्नर ए पी एस गहरवार की कर्मचारी नेताओं से तीखी बहस भी हो गई। कर्मचारी नेता पार्षद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाने की मांग कर रहे थे। जिस पर निगम कमिश्नर ने उन्हें थाने जाकर एफआईआर दर्ज करवाने और काम पर लौटने का कहा गया। वही, कर्मचारी नेताओं को अनुशासन में रहने और उल्लंघन करने पर टर्मिनेट करने की बाद भी निगम कमिश्नर ने कही। लेकिन निगम कर्मचारी काम पर नहीं लौटे और थाने पर एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंच गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *