रतलाम: जिला स्तरीय रोजगार मेला 25 मई को

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम 19 मई (खबरबाबा.काम)। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई द्वारा संयुक्त रुप से जिला स्तरीय रोजगार मेले आयोजन 25 मई को शासकीय आईटीआई सैलाना रोड पर रखा गया है जिसमे 10 से 12 निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे।

जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स आाफिसर, एजेंट, जियो फाइबर इंजीनियर, एसोसिएट, होम सेल्सआफिसर, रिसेप्शनिष्ट, काउंसलर, वाईस प्रींसिपल, टेक्नीशियन, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, लेथ मशीन आपरेटर, कम्प्युटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कम्पनियों में भारतीय जीवन बीमा निगम, वेल्सन फार्मर फर्टीलाईजर, कटारिया इरीगेशन प्रा.लि., जियो फायबर रतलाम, अनब्रेको द वर्ल्ड लीडर सीहोर, डी एंड एच सेक्रान इलेक्ट्रोड्स इंदौर, माही ग्रुप आफ एजुकेशन बांसवाडा, गुआला क्लोजर अहमदाबाद, नवभारत फर्टीलाईजर इंदौर, एयरटेल पैमेंट बैंक सुखमा सन्स (टाटा मोटर्स पैसेन्टर व्हीकल लि.) सानन्द अहमदाबाद आदि शामिल हैं।
इच्छुक आवेदक 25 मई को प्रातः 11.00 से 3.00 बजे तक आईटीआई रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, दो पासपोर्ट साईज के फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *