रतलाम: आरडीए विकसित करेगा शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी, अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने प्रेस वार्ता में विस्तार से दी जानकारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||

रतलाम,29मई(खबरबाबा.काम)। लंबे समय से खटाई में पड़े आरडीए के प्रोजेक्ट अब गति पकड़ने लगे है।आरडीए के नवनिुयक्त अध्यक्ष अशोक पोरवाल पदभार ग्रहण करने के बीस दिन बाद ही सौ करोड़ से अधिक की एक योजना को शासन से स्वीकृत कराने में सफल हो गए है।

रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रतलाम को एक बड़ी सौगात इस नए प्रोजेक्ट से मिलेगी। शहर के दक्षिण क्षेत्र में त्रिवेणी मेला ग्राउंड के समीप आरडीए के 70.28 हेक्टेयर के इस नए प्रोजेक्ट में 136 भूमिस्वामियो की 68.778 हेक्टेयर निजी जमीन है। इसमें 1. 35 हेक्टयेर सरकारी भूमि शामिल की गई है। पर्सपेक्टिव प्लान के तहत आरडीए निजी जमीन मालिकों को 50 प्रतिशत जमीन विकसित जमीन वापिस करेगा।

आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत 20 प्रतिशत सड़को के लिए ,उद्यान ,खेल मैदान एवं एमओएस के लिए पांच प्रतिशत , सामाजिक अधोसंरचना जिसमें विद्यालय ,अस्पताल,फायर ब्रिगेड आदि के लिए 5 प्रतिशत और शेष बीस प्रतिशत भूमि आरडीए के पास रहेगी। इसे बेच कर आरडीए को करीब 107 करोड़ की आय होने की संभावना है। इसमें से करीब 23 .41 करोड़ का शुद्व लाभ होगा।

आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने कहा कि अभी आर्थिक स्थिति ठीक नही है लेकिन आने वाले एक साल से कम समय में आरडीए सौ करोड़ से अधिक की आय अर्जित करने में सफल होगा।

प्रेसवार्ता में आरडीए के सीईओ शहर एसडीएम संजीव केशव पाडेय, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *