रतलाम: शहर में 51 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों मिले भवन अनुज्ञा व प्रमाण-पत्र, शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा-अवैध कॉलोनियों में विकास करने में रतलाम बना प्रदेश में नम्बर वन

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

रतलाम 23 मई (खबरबाबा.काम)। स्वंय के घर का हर व्यक्ति का सपना होता है, नागरिकों ने अपना मकान बनाने के लिए अवैध कॉलोनियों में प्लाट क्रय किये इसमें उनका दोष नहीं है, अवैध कॉलोनीवासी कॉलोनाईजरों के कुचक्र का शिकार हुए और उन्हे मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध नहीं हुई लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनके दर्द को समझा और कानून बनाया। अवैध कॉलोनियों में विकास करने में रतलाम प्रदेश में नंबर एक रहेगा।

उक्त उद्गार विधायक रतलाम चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मध्यप्रदेश की अवैध कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास कार्य, भवन अनुमति एवं विद्युत संयोजन प्रदान करने हेतु भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के तहत गीता मंदिर रोड स्थित रांगोली गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भवन अनुज्ञा एवं प्रमाण-पत्र का वितरण 51 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को किये जाने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।

उन्होने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि इन कॉलोनियों में विकास कार्य प्रारंभ हो रहे है। प्रदेश में रतलाम नगर निगम कार्य प्रारंभ करने वाला पहला नगर रहेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में 5000 हजार अवैध कॉलोनियां वैध होगी। आप लोगों ने रूपए देकर प्लाट खरीदे है और कॉलोनाइजरों ने इसका फायदा उठाकर कुचक्र में फंसाया। 30-40 सालों से यह कुचक्र चल रहा था। वर्ष 2002 में कानून बना था, फीट के मान से शुल्क लेकर अनुमति जारी की। इन कॉलोनियों में कोई सुविधा नहीं दी गई थी। 2016-17 में इस पर कार्य प्रारंभ किया अैर वर्ष 2021 में कानून बनकर तैयार हो गया।

महापौर ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप की मेहनत का ही प्रतिफल है कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की जो आवाज रतलाम से बुलंद हुई उसी के तहत प्रदेश की 5,500 अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण हुआ है। इस कार्य में रतलाम प्रदेश में रोल माडल बना ओर अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने में रतलाम नम्बर 1 है। अधिकांश कॉलोनियों में टेंडर स्वीकृत हो चुके है ओर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे।

प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र पाटीदार, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षदगण आदि के द्वारा मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त एपीएस गहरवार, उपायुक्त विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। इसके पश्चात् नगर की 51 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों को भवन अनुज्ञा एवं प्रमाण-पत्र का वितरण क्षेत्रिय पार्षद की उपस्थिति में किया गया। तत् पश्चात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना।

इस अवसर पर पार्षद परमानन्द योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, बलराम भट्ट, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती देवकन्या मीणा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, हेमराज वसावा, हार्दिक मेहता, जलज सांखला, संजय कसेरा, मुकेश मीणा के अलावा श्री राकेश मीणा, राकेश परमार सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास ने किया व आभार उपायुक्त विकास सोलंकी ने माना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *