कर्नाटक: 8 मंत्रियों के साथ सिद्धारमैया ने सीएम और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

बेंगलुरु, 20मई2023। कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज हो गया है. सिद्धारमैया ने CM पद की शपथ ले ली है. वहीं, डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है.
कर्नाटक में आज शपथ लेने वालों में 8 मंत्रियों का नाम भी शामिल है. जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एम बी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंगा रेड्डी, बी जेड जमीर अहमद खान भी मंत्री बने.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत तमाम पार्टी नेता पहुंचे. सोनिया गांधी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है.

नई सरकार के शपथ समारोह में विपक्षी नेताओं का भी जमावड़ा लगा. इस समारोह में एमके स्टालिन, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला और उद्धव ठाकरे पहुंचे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *