
खाचरोद,6मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन जिले के खाचरोद में शुक्रवार सुबह एक कार गहरे सूखे कुएं में गिर गई। दुखद हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। जबकि दो और लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए रतलाम के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार खाचरोद निवासी कन्हैयालाल संगीतला 35 वर्ष अपनी 8 वर्षीय बेटी लक्ष्मी, 11 वर्षीय बेटे योगेश सहित 16 वर्षीय भांजी शिवानी के साथ उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में भेरू महाराज के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यहाँ पर दर्शन करने पश्चात कन्हैयालाल ने तीनों बच्चो को कार में बैठाकर कार को रिवर्स लिया। इस बीच कार पीछे हो लेने के दौरान सूखे कुंए में गिर गई।
कार गिरने की आवाज सुनकर वहां खड़े कुछ लोगो ने पुलिस को सुचना दी जिसके बाद आम लोगो की मदद से कार में से चारो को बाहर निकाला गया। घटना में कार में सवार कार चला रहे कन्हैयालाल और बेटी लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि योगेश और हेमा घायल हो गई। जिन्हें रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


