रतलाम: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सवा करोड़ रुपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,10जून(खबरबाबा.काम)। पुलिस विभाग द्वारा जिले के अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मादक पदार्थ तस्करो द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमणो को हटाने की मुहीम भी चलाई जा रही है। जावरा क्षेत्र के दो तस्करो द्वारा जावरा शहर के अलग अलग इलाको में किये गए अवैध अतिक्रमण को आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान हटाया गया। इस कार्यवाही में एक करोड़ बीस लाख रु. मूल्य की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के मौके पर मौजूद थे।

मादक पदार्थो के तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के अभियान में पुलिस द्वारा अतिक्रमणो के सम्बन्ध में जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रतिवेदन पर रतलाम कलेक्टर नरेन्द्रकुमार सुर्यवंशी ने आरोपीयो के अवैध निर्माणो का आकलन करवाकर अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग एवं नगर पालिका को आवश्यक निर्देश प्रदान जारी किये थे।

जावरा शहर थाना क्षेत्र के सुचीबध्द बदमाश गुड्डू उर्फ इकबाल 50 साल निवासी हाथीखाना जावरा और फिरोज पिता निसार खां निलगर उम्र 35 साल निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा दोनों पर ही अवैध मदाक पर्दाथ एवं अवैध शराब, जहरीली शराब सहित कई धाराओं में क्रमश 23 एवं 10 अपराध पंजीबध्द होकर विभिन्न न्यायालयो में विचाराधीन है। दोनो ही अवैध मदाक पर्दाथ एवं शराब के माफिया के रूप में कार्य कर रहे थे। मादक पदार्थो की अवैध कमाई से इनके द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा था ।

इनके अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण की जाँच हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नगर पुलिस अधीक्षक जावरा के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसपर से आज (शनिवार) एसडीएम जावरा हिमांशु प्रजापती के नेतृत्व में नायब तहसीलदार ढोढर नवीन गर्ग एवं नायब तहसीलदार बडावदा मगेन्द्र सिसोदिया कस्बा पटवारी पंकज राठौर, नवीन शर्मा, प्रवीण जैन एवं अन्य एवं नगरपालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया तथा नगरपालिका अमला द्वारा हाथीखाना स्थित गुड्डू उर्फ इकबाल का अवैध निर्माण ध्वस्त कर शासकीय भूमि पर जो अतिक्रमण करीब 30 लाख का हटावाया गया । इसी प्रकार फिरोज पिता निसार खां निलगर उम्र 35 साल निवासी नाना साहब का मोहल्ला जावरा का
अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर शासकीय भूमि से करीब 90 लाख का कब्जा हटवाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *