रतलाम: विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में घमासान,आलोट से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे रतलाम और पार्टी कार्यालय पर लगाए ‘जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ’ के पोस्टर

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,18जून(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के पहले रतलाम जिला भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। शनिवार को आलोट से सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता रतलाम पहुंचे और पार्टी कार्यालय के बाहर ‘जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ’ के पोस्टर चिपका दिए’। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की कार्यप्रणाली से नाराज नेता और कार्यकर्ता 40 से अधिक वाहनों में जिला मुख्यालय पर भाजपा के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनो पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा को हटाने के पोस्टर चस्पा थे। जिस पर लिखा था ‘जिलाध्यक्ष हटाओ ,भाजपा बचाओ,। भाजपा कार्यालय पहुंचे आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और जिला महामंत्री निर्मल कटारिया को अपना मांग पत्र सौंप कर अपनी अपनी पीड़ा बताई। कार्यकर्ताओ ने कहा की भाजपा जिला अध्यक्ष की मनमर्जी वाली कार्यशैली से कार्यकर्ता काफी नाराज़ है। जिलाध्यक्ष को यदि नहीं हटाया तो चुनाव में जिले भर में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा।

यह है मामला

पिछले महीने आलोट थाना क्षेत्र में भाजपा के कतिपय नेताओं से पुलिस की अवैध वसूली और कार्रवाई का मामला हुआ था। इस पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर विरोध जताया तो पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं को मुक्त करते हुए दूसरे की नियुक्ति कर दी। तभी से यह मामला चल रहा है और अब इन्हीं हटाए गए नेताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम छेड़ दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *