रतलाम: महासंपर्क अभियान में हुआ भाजपा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन-विधायक काश्यप ने किया पुनः सरकार बनाने का आह्वान ,राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा-मोर्चे पर डटे रहोगे तो भाजपा को कोई हरा नहीं पाएगा

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
||

रतलाम, 20 जून(खबर बाबा.काम)। आप भाजपा के विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता है। मोर्चे पर जब भी कोई होता है, तो उसका लक्ष्य सिर्फ सफलता हासिल करना रहता है। मोर्चा कार्यकर्ता यदि समर्पण एवं ईमानदारी से डटे रहे, तो भाजपा को कोई हरा नहीं पाएगा।

यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने बरबड़ स्थित सभागृह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

सांसद श्री गुप्ता ने मोर्चा कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत का वर्चस्व स्थापित हुआ है। वर्ष 1952 में धारा 370 हटाने का जो वादा हमारे पूर्वजों ने किया था उसे मोदी जी ने पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा करने के साथ-साथ अंत्योदय के सूत्र का भी पूरी तरह क्रियान्वयन किया है। मोदी सरकार के 9 वर्ष भारत ही नहीं पूरी दुनिया को अचंभित करने वाले रहे है जो हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने इससे पूर्व केन्द्र और राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि 9 वर्षों के दौरान मोदी जी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश में भी कई जनकल्याणकारी कार्य हुए है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर सकारात्मकता के साथ सरकार के कार्यों को पहुचाएं। रतलाम में भी इस दौरान चौतरफा विकास हुआ है। एक्सप्रेस-वे से उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। नगर सरकार के सहयोग से रतलाम को महानगर बनाकर मालवा-निमाड़ का प्रमुख केन्द्र बनाएंगे।

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदीजी के सम्मान में उतावला हो रहा है जिससे जाहिर है कि आज भारत का सर्वत्र परचम लहरा रह है। इसका श्रैय प्रधानमंत्री मोदीजी को जाता है। दुनिया में पहले कभी एसा नेता पैदा नहीं हुआ है। संयुक्त मोर्चा ‘‘बूथ जीता-चुनाव जीता’’ का संकल्प लेकर 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा में फिर भाजपा की जीत का परचम लहराए।

जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, मोर्चा के विप्लव जैन, अनिता कटारिया, इब्राहिम शेरानी, सुदीप पटेल, अनिता कटारा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि आरम्भ में सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। अंत में पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार के निधन पर मौन रख कर श्रद्धांजली दी गई।

इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनिल सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, विधानसभा विस्तारक सुमित देशमुख, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिला महामंत्री अनिता पाहुजा, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री सुदीप पटेल, अजा मोर्चा के नन्दकिशोर तोषावड़ा, अनिता कटारा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, महामंत्री प्रो. इमरान, किसान मोर्चा के शंभूलाल पाटीदार, हज कमेटी अध्यक्ष फय्याज खान, मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव आदि पार्टी व मोर्चा पदाधिकारी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया। आभार जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने माना। इस दौरान विधायक सभागृह में असंख्यक मोर्चा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *