रतलाम: जमीन विवाद में खुनी संघर्ष, भतीजो ने की चाचा की हत्या,एक घायल

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के इमलीपाड़ा में आज जमीन पर मेढ जमाने को लेकर चाचा भतीजे के परिवार में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा की पत्थरों से पीट कर हत्या कर दी।

घटना आज शनिवार दोपहर की है जहां इमलीपाड़ा निवासी मगन भाभर और उसके भतीजे कांतु , शांतिलाल, कैलाश और एक अन्य का मकान के पास स्थित जमीन के खाली हिस्से पर पत्थर जमाने की बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद के दौरान मगन के भाई के लड़कों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया जिसमें मगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र तेजराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बिलपांक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं , हत्या के मामले में तीन को पुलिस ने पूछताछ हेतु गिरफ्तार भी किया है ।

बिलपांक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 11:00 बजे इमलीपाड़ा गांव में मृतक मगन भाभर का उसके भाई के लड़कों कांतु ,शांतिलाल, कैलाश से विवाद हो गया। विवाद मकान के पास स्थित खाली जमीन पर पत्थरों की मेढ जमाने को लेकर हुआ। मृतक के परिजनों ने बताया कि मगन अपने भतीजो को समझाने गया था लेकिन अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। सिर में पत्थर लगने से मगन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बड़ा बेटा तेजराम घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिलपांक थाना पुलिस ने हत्या के इस मामले में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *