रतलाम: पत्नी और बेटे पर बीस किलो का पत्थर दे मारा, गंभीर घायल महिला उज्जैन की,हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,26जून(खबरबाबा.काम)। महिला को भारी भरकम पत्थर दे मारा। सिर में गंभीर चोट आई है। महिला के पुत्र को भी पत्थर की लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध कायम किया है। घायल महिला और हमलावर आपस में पति-पत्नी है।

घटना जावरा सीआरके गेस्ट हाउस के सामने हुसैन टेकरी की है। घायल महिला उज्जैन के चिंतामन गणेश की रहने वाली है। पुलिस ने घायल के पुत्र गोविन्द की रिपोर्ट पर करणसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला धारा 307 भादवि में दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों मां-बेटे और पति जावरा में थे कि तभी मुलजिम पति ने महिला को जान से मारने की नीयत से वजनी पत्थर उठाकर दे मारा जिससे पत्थर महिला के सिर में लगने से गंभीर चोट आई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि पत्थर पन्द्रह से बीस किलो वजनी था जिससे उसकी मां को गंभीर चोट आई। वही पत्थर उसके सिर पर भी फेंका लेकिन पत्थर कंधे पर लगा। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

ट्रैक्टर पलटने और ट्रैक्टर से गिरने से दो की मौत

रतलाम। ट्रेक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य घटना में युवक चलते ट्रेक्टर से नीचे गिर गया। पहिये के नीचे आ जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में रतलाम के भी एक युवक की मौत हो गई।

ट्रेक्टर पलटने की घटना आदिवासी अंचल के बाजना तहसील के गांव बारी घाट की है। मृतक बारी घाट के गांव नालपाड़ा का पंकज डोडियार (32) है। पुलिस के मुताबिक मृतक की मौत ट्रेक्टर के पलटी खाने से हुई। ट्रेक्टर पलटी खाने से वह वह वाहन के नीचे दब गया था। पुलिस बाजना ने नालपाड़ा के राजू की सूचना पर मर्ग कायम किया है।

दूसरी घटना तालरोड इस्लामनगर की है। मृतक बानीखेड़ी रहवासी मदनमलाल चौधरी (26) है। औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस के मुताबिक ताल रोड स्थित ईस्लामनगर में एल्युमीनियम फेक्टरी के सामने बानीखेड़ा का युवक चलते ट्रेक्टर से गिर गया। वह ट्रेक्टर पर ही सवार था। गिरते ही ट्रेक्टर के पहिये की नीचे आ गया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *