
रतलाम,27जून(खबरबाबा.काम)।सूरिराम की दिव्य कृपा एवं गच्छनायक आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय पुण्य पाल सूरी जी म. सा. की आज्ञा एवं आचार्य भगवंत विजय मुक्ति प्रभसूरी जी एवं विजय श्रेयांसप्रभ सूरीजी म. सा. के आशीर्वाद से पू. आ. भ. श्रीमद् विजय तपोरत्न सुरिश्वर जी म. सा. के शिष्य रत्न युवा ह्रदय परिवर्तक पूज्य गणिवर्य श्री कल्याण रत्नविजय जी म. सा. अपने विशाल परिवार 58 साधु संत एवं 25 साध्वी जी भगवंत के साथ इस वर्ष रतलाम में चातुर्मास करने हेतु कल 28 जून बुधवार को भव्य चातुर्मास प्रवेश करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए आराधना भवन जैन संघ अध्यक्ष अशोक लुनिया एवं सचिव हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि परम पूज्य गणिवर्य कल्याण रत्नविजय जी म. सा. ने 3 जून को रतलाम नगर प्रवेश के बाद आराधना भवन, नीम चौक जैन स्थानक, क्लॉथ मार्केट बजाज खाना, खतरगच्छ जैन उपाश्रय, पगारिया हाउस स्टेशन रोड, काटजू नगर संघ, कस्तूरबा नगर, अलकापुरी, पुष्पक मार्केट डालू मोदी बाजार, शांति नगर संघ, छोटू भाई की बगीची, छाजेड़ जी का नोरा, कलमोडा सदन त्रिपोलिया गेट, शुभम रेसिडेंसी तेजानगर एवं भगतपुरी आदि विभिन्न स्थानों पर जिनवाणी श्रवण कराने के पश्चात 28 जून को भव्य आत्म कल्याणकारी चातुर्मास प्रवेश स्वागत यात्रा चांदमल अतुल कुमार दख के निवास स्थान भगतपुरी से प्रारंभ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई प्रवचन उत्सव स्थल हनुमान रुंडी पर पहुंचेगी। जहां परम पूज्य गुरुदेव कल्याण रत्नविजय जी म. सा. के प्रासंगिक प्रवचन संपन्न होंगे।
पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास काल में प्रतिदिन प्रवचन प्रातः 9:00 से 10:15 तक होंगे एवं रात्रि में पुरुषों हेतु 8:30 से 9:30 बजे तक चातुर्मास स्थल हनुमान रुंडी पर संपन्न होंगे।
पूज्य गुरुदेव कल्याण रत्नविजय जी म. सा. के विशाल श्रमण संघ के साथ 28 जून को चातुर्मास प्रवेश प्रसंग पर देशभर के विभिन्न प्रांतो से भक्तगण रतलाम आना शुरु हो गए है एवं संघ के अंदर पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास को लेकर अत्यंत उत्साह है।



