रतलाम: नवकार भवन सिलावटों का वास में बच्चों ने किया चातुर्मास कार्यालय का शुभारंभ  

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|
रतलाम, 25 जून(खबरबाबा.काम)। परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरूष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा उपाघ्याय प्रज्ञारत्न विद्वद्ववरेण्य श्री जितेश मुनिजी मसा आदि ठाणा.13 एवं महासतियाजी आदि ठाणा.15 के वर्षावास हेतु नवकार भवन सिलावटों का वास में रविवार को श्री संघ के बच्चों ने चातुर्मास कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके बाद कार्यालय में नवकार महामंत्र का जाप किया गया। श्कार्यालय शुभारंभ के माध्यम से श्री संघ ने बच्चों को धर्म से जोड़ने की अनुकरणीय पहल की |
श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। श्रीसंघ अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं मंत्री दिलीप मूणत ने बताया कि आचार्यप्रवर की मोहन बाग में 11 दिवसीय मौन साधना 26 जून को पूर्ण होगी। साधना की पूर्णता पर आचार्यश्री सुबह 10 बजे महामांगलिक श्रवण कराएंगे। उन्होने बताया कि आचार्य प्रवर का चातुर्मास मंगल प्रवेश 27 जून को होगा। प्रवेश जुलूस सैलाना रोड स्थित मोहन बाग से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन स्कूल पहुंचेगा। यहां धर्मसभा के बाद साधार्मिक भक्ति का आयोजन किया जाएगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *