रतलाम: युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, घटनास्थल से मिली शराब की बोतले, पुलिस जांच में जुटी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,11जून(खबरबाबा.काम)। रावटी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर मिली बीयर की बोतलों से आशंका जताई जा रही है कि मृतक और उसके साथियों ने वहां पहले पार्टी की और इस दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

एएसपी राकेश खाका ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रावटी में कब्रिस्तान के पीछे कुएं के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है। मृतक के आसपास शराब और बीयर की बोतलें पड़ी होने से यह आशंका है कि रात में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या की गई। युवक की हत्या की सूचना गांव में पहुंचने पर लोगों में हडक़ंप मच गया। मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए।

एएसपी राकेश खाखा ने बताया रावटी थाना क्षेेत्र के अंतर्गत गांव के बाहर ही जंगल में युवक की यह लाश मिली है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हुई है कि वह कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। इन साक्षों के आधार पर पुलिस पूरे मामले का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *