रतलाम: मांगों का निराकरण नहीं होने पर कल सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। जिले के समस्त तृतीय वर्ग कर्मचारी, लिपिक वर्ग कर्मचारी ,लघु वेतन कर्मचारी एवं वाहन चालक कर्मचारी 9 जून शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश लिपिक संघ शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण आंदोलन के चौथे चरण में 9 जून को सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक प्रदेश स्तरीय टूल डाउन हड़ताल की जाएगी। जिले के समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारी,तृतीय वर्ग कर्मचारी, लघु वेतन कर्मचारी शासकीय वाहन चालक हड़ताल पर रहकर अपनी मांगों के निराकरण के लिए आवाज उठाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *