रतलाम: ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों की श्रंखला-7 करोड़ 77 लाख की लागत से रोजड़का से सेवरिया तक डामर सड़क का विधायक दिलीप मकवाना ने किया भूमि पूजन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,16जून(खबरबाबा.काम)। जिले के ग्रामीण अंचल में विकास कार्यों को गति प्रदान करने की श्रंखला में विधायक दिलीप मकवाना ने शुक्रवार को 7 करोड़ 77 लाख की लागत से निर्मित होने वाली डामर सड़क का भूमिपूजन किया। उक्त आयोजन ग्राम लुनेरा में समारोह पूर्वक हुआ। रोजड़का से सेवरिया तक उक्त मार्ग का निर्माण होगा।

विधायक मकवाना द्वारा ग्राम लुनेरा में महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं के साथ “टिफिन बैठक” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 9 साल की अतुलनीय उपलब्धियों पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर पाटीदार, विधानसभा विस्तारक हितेंद्र राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, जि• पं• सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जि• पं• सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जि• पं• सदस्य प्रतिनिधि गणेश मुनिया, जि• पं• सदस्य नाथूलाल गामड़, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पाटीदार, ज• पं• सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रलाला जाट, मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया, अशोक पंड्या, सरपंच रूपाखेड़ा सुनीता पाटीदार, संचालक राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *