बेंगलुरु: सूटकेस में मां की लाश लेकर थाने पहुंची फिजियोथेरेपिस्ट और बोली ‘मैंने अपनी मां को मार डाला…’

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

बेंगलुरु, 13जून2023। कर्नाटक के बेंगलुरु में कलयुगी बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर डाली. फिर उनके शव को सूटकेस में डाला और थाने लेकर पहुंच गई. पुलिस के सामने युवती ने कबूल किया कि उसी ने अपनी मां की हत्या की है. वो भी इसलिए क्योंकि दोनों के बीच हमेशा लड़ाई होती रहती थी. पुलिस ने तुरंत युवती को गिरफ्तार कर लिया.

मामला माइको लेआउट थाने का है. जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय युवती अचानक से एक सूटकेस लेकर माइको लेआउट थाने पहुंची. इससे पहले कि पुलिस वाले उससे कुछ पूछते, युवती ने ही खुद बोलना शुरू कर दिया. उसने बताया कि वह एक फिजियोथेरेपिस्ट है. उसके और मां के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे.

इसलिए उसने तंग आकर अपनी मां की हत्या कर डाली. उसने बताया कि वह भागना नहीं चाहती थी. इसलिए उसने मां के शव को सूटकेस में डाला और थाने ले आई.

युवती ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. यहां वह अपने पति,सास और मां के साथ रहती है. जब उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया तब पति घर पर नहीं था. ना ही सास को इसकी भनक नहीं लगी क्योंकि वह दूसरे कमरे में थीं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *