रतलाम: नानी के पास घर के बाहर सो रही 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, सोई बालिका को खेत में ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,11जून(खबरबाबा.काम)। नामली थाना क्षेत्र के बड़ोदिया गांव में बीती रात 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय मासूम अपनी नानी के साथ, घर के बाहर सो रही थी। तभी मौका देखकर आरोपी राजेंद्र सिंह मासूम को उठाकर ले गया और खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बालिका ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बालिका की हालत को देखते हुए परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद तत्काल पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मासूम बालिका का उपचार किया जा रहा है।

नामली थाना पुलिस ने इस मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी राजेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *