रतलाम: गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश और स्कूलों के समय को लेकर प्रदेश सरकार का बड़ा निर्णय, विद्यार्थियों को दी बड़ी राहत

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे

कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी

भोपाल,18जून(खबरबाबा.काम)। गर्मी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश और स्कूलों के समय को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।सभी प्राइमरी स्कूलों के खुलने की टाइमिंग बढ़ा गई है। रविवार सुबह स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने लिखा कि कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी। 1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *