रतलाम: विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 32 में घर-घर पहुंचकर किया महासंपर्क,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर जानी कुशलक्षेम

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम, 24 जून (खबरबाबा.काम)। भाजपा के महासंपर्क अभियान के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 32 में घर-घर दस्तक दी। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर केंद्र के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री जी के कार्यों का संदेश सब तक पहुंचाया गया।


विधायक श्री काश्यप ने व्यावसायिक क्षेत्र के साथ घरों में पहुंचकर आमजन से चर्चा की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हजारीलाल मीणा के निवास पर भी पहुंचे और उनका स्वागत-सम्मान कर कुशलक्षेम जाना। महासंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत सत्कार किया।

महासंपर्क अभियान में श्री काश्यप के साथ विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रामू डाबी, राजू मनोहरलाल सोनी, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, संपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, अमित जायसवाल, राकेश नागर, अजय शर्मा, भरत राठौड़, भूरा दादभाई, सोनू गुर्जर, राजू डाबी, भूपेंद्र परमार आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *