रतलाम: विधायक दिलीप मकवाना ने जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान कर लिया आशीर्वाद, महा जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण विधानसभा के ग्राम बाजनखेड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ग्राम बाजनखेड़ा पहुंचे। यहां पर विधायक श्री मकवाना द्वारा जनसंघ के समय से जुड़े कार्यकर्ताओं का शॉल, श्रीफल के साथ भाजपा का दुपट्टा उड़ा कर स्वागत, सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर चर्चा की।

विधायक श्री मकवाना द्वारा जन संघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किए जाने से उनके द्वारा खुशी जाहिर करते हुए श्री मकवाना को आशीर्वाद दिया। विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्री मकवाना ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर परिचर्चा का कार्यक्रम अयोजित किया। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, कार्यक्रम प्रभारी सत्यनारायण पाटीदार, लालबहादुर पाटीदार वरिष्ठ नेता बाबूलाल कर्णधार, पांचों मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *