रतलाम: पू. प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- रतलाम में समाज को मोशन, इमोशन और डिवोशन का संदेश देने आए है, भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 25 को

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,23जून(खबरबाबा.काम)। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर पेढी, रतलाम के तत्वावधान में पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधिसूरीश्वरजी म.सा. का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून को होगा।

मंगल प्रवेश के पूर्व आयोजित पत्रकारवार्ता में आचार्य श्री ने चातुर्मास के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि वे रतलाम में समाज को तीन संदेश देने आए है। पहला मोशन, दूसरा इमोशन और तीसरा डिवोशन। मोशन से आशय हर व्यक्ति धर्म के प्रति गतिशील बने। दूसरा सोशल मीडिया के कारण इमोशन खत्म हो रहा है, जिसे जागृत करें और डिवोशन से तात्पर्य भक्तिशील बनाने से है।

उन्होने कहा कि मीडिया वर्तमान समय में अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। वह जैसा संदेश पहुंचाता है, वैसा ही माहौल बनता है। इसलिए सभी सकारात्मक संदेशों का अधिक से अधिक प्रसार करें। उनके मतानुसार धर्म राजनीति में ही नहीं अपितु हर क्षेत्र में होना चाहिए। व्यापार भी धर्म के बिना सफल नहीं होता।

आचार्य श्री ने कहा कि उनका उद्देश्य समग्र जैन समाज में एकजुटता लाना है, क्योकि संगठित समाज की ही महत्ता होती है। बिखरा हुआ समाज कभी ताकतवर नहीं रहता।
आचार्य श्री ने बताया कि चातुर्मास के दौरान युवाओं के लिए रविवार को परिवर्तन का शंखनाद शिविर आयोजित होगा। इसमें 15 से 50 वर्ष तक के सभी लोगों को जोड़ेगे। मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, वेब सीरीज से हमारी युवा पीढ़ी भटक रही है। मोबाइल द्विधारी तलवार है। आपको क्या सीखना है, यह स्वयं तय करना होगा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से हमारा मकसद युवाओं को बचाना है।

पत्रकारवार्ता में प्रन्यास प्रवर मुनिराज ज्ञानबोधी विजयजी म.सा. ने बताया कि आचार्य श्री 1700 किमी का विहार कर रतलाम आए है। उन्होने 9 वर्ष की अल्पायु में संयम धारण कर लिया था और 46 वर्षों का साधु जीवन पूर्ण कर चुके है। चातुर्मास के दौरान आचार्य श्री की निश्रा में रतलाम एवं मालवा क्षेत्र को धर्म से जोड़ने के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें सर्व समाज शामिल होगा। आरंभ में गणतंत्र मेहता ने स्वागत किया। आभार प्रदर्शन श्री संघ अध्यक्ष अभय लुनिया द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुनील ललवानी एवं सचिव राजेश सुराणा उपस्थित रहे।

नौलाईपुरा से निकलेगा मंगल प्रवेश जुलूस

आचार्य श्री का चातुर्मास हेतु 25 जून को नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। प्रवेश जुलूस 8.30 बजे नौलाईपुरा से निकलेगा,जो सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकिज में पहुंचकर धर्मसभा में परिर्वतित हो जाएगा। यहां आचार्य श्री “माय 5 पावर” विषय पर प्रवचन देंगे। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। मोहन टाॅकिज में 26 जून से प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 बजे तक प्रवचन आयोजित किए गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *