रतलाम: ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देश, कलेक्टर भी रहे मौजूद

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
||

रतलाम,2जून(खबरबाबा.काम)। विधायक दिलीप मकवाना और कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम बिरमावल में पहुंच कर ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ग्रामीणजनों की मुख्य समस्याएं बिजली, पानी और सीएम राइस स्कूल से जुड़ी थी।विधायक दिलीप मकवाना ने सीएम राइस स्कूल बिरमावल में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता से प्रवेश देने हेतु निर्देशित किया तथा गांव के कुछ मोहल्लों में 24 घंटे की बिजली व समय से नल जल के माध्यम से पानी नहीं पहुंचने, जेसी समस्याओं का निराकरण करवाया।

सीएम राइस स्कूल के बाद विधायक मकवाना व कलेक्टर सूर्यवंशी श्री कामधेनू गौशाला गए और गायों का गुड मिश्री खिलाकर पूजन अर्चन भी किया।

इस दौरान सतीश मामाजी, रमेश गिरी गोस्वामी, गोवर्धनलाल पाटीदार, जवाहरलाल पाटीदार, कन्हैयालाल मालवी, सरपंच प्रतिनिधि रमेश डिंडोर, भेरूलाल पाटीदार, राधेश्याम रावल, बाबूलाल पांचाल, राहुल रावल एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *