रतलाम: श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क जांच शिविर और तुलसी पोधा वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,18जून(खबरबाबा.काम)। श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा 18 जून रविवार को निःशुल्क जांच शिविर और तुलसी पोधा वितरण का कार्यक्रम कर्यालय 14 रामबाग कालिकामाता मंदिर के पीछे रखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश माहेश्वरी रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष पशुपति श्रेष्ठ द्वारा अपने उधबोधन में कहा की हमारे स्वास्थ के लिए पर्यावरण सरंक्षण बहुत जरूरी है। हमे हमारे आने वाली पीढ़ी को बेहतरीन वातावरण देना है, तो आज वृक्षरोपण करना ही होगा। नही तो उन्हे ऑक्सीजन दुकान से पैसे देकर खरीदना पडेगी। आम लोगो को प्रेरित करने के लिए ही पोधा वितरण किया जा रहा है। मुख्य भूमिका कोषाध्यक्ष योगेश जाट और सचिन श्रेष्ठ की रही। स्वास्थ्य जांच में मुख्य भूमिका सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ और जितेंद्र सिंह सोलंकी की रही।

आज के कार्यक्रम का लाभ लेने वाले कन्हैयालाल, राधा,रचना,आशा उपाध्याय,भेरूलाल,सुरेंद्र राव,बेबी,हरीश चौहान आदि रहे।सभी सदस्य ने उपस्थित होकर सहयोग किया। निःशुल्क तुलसी और बेलपत्र पोधा वितरण और जांच शिविर प्रत्येक रविवार को प्रातः 8 बजे से 10 बजे रखा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *