रतलाम: ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर व तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,15जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम कारपोरेशन बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर आयोजित ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर व तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन वरिष्ठ पत्रकार राकेश पोरवाल के मुख्य आतिथ्य व समाजसेवी तथा श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा की अध्यक्षता में हुआ।

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी की टीम विजेता रेलवे बास्केटबॉल क्लब की टीम उपविजेता रही ,बालक वर्ग में रेलवे बास्केटबॉल क्लब की टीम विजेता व महाविद्यालय बास्केटबॉल क्लब की टीम उपविजेता रही।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शहर के करीब 200 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्योगपति गौरव अजमेरा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ था।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश पोरवाल ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर सतत अभ्यास करें सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी है ।जीत होने पर खिलाड़ी अति उत्साहित ना होकर अपने प्रदर्शन को बनाए रखने का प्रयास करें तथा हारने पर निराश ना होकर अपनी कमजोरियों को अपनी शक्ति में बदलें।

श्री वाधवा ने नन्हे खिलाड़ियों को साधुवाद देते हुए कहा कि मैदान पर आपकी उपस्थिति आपकी श्रेष्ठता का प्रतीक है। मैदान पर आने से आप शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ होते हैं और जीवन में प्रगति के अवसरों को बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। आपने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अनिवार्य रूप से जीवन में खेलों का अपनाए व अपने साथियों को भी प्रेरित करें । इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।

इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी नीता इसरानी, उषा गुप्ता, वंदना व्यास, अब्दुल सलाम खान, कैनरा बैंक के अजय उपाध्याय ,वरिष्ठ अभिभाषक राकेश शर्मा, प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, कविता प्रेमी व अभिभावक उपस्थित थे।मैच के रेफरी विक्रम बाथव व नवीन मिश्रा थे ।संचालन सैयद फहीम अली व आभार विक्रम बाथव ने माना ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *