शरद पवार ने दो कार्यकारी अध्यक्षों का किया ऐलान, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

मुंबई,10जून2023।शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने के बाद पार्टी में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा शरद पवार ने की। शरद पवार ने ये घोषणा एनसीपी के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर की है।

विपक्षी एकता पर पवार बोले- साथ आना होगा

इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी विपक्षी पार्टियों को साथ आना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि इस देश की जनता हमारी मदद करेगी। 23 जून को हम सभी बिहार में मिल रहे हैं। चर्चा कर एक कार्यक्रम लेकर आएंगे और देश भर में यात्रा कर इसे लोगों के सामने पेश करेंगे।”

अजित पवार के सवाल पर क्या बोले छगन भुजबल?
शरद पवार की इस घोषणा पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा, “पार्टी के दो प्रमुख नेताओं सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इससे पार्टी को महाराष्ट्र में मजबूती मिलेगी। ये कुछ नया नहीं है। कांग्रेस और BJP भी ऐसा करती आई है। इन्हें सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष ही नहीं बनाया है, बल्कि उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए दोनों नेता तैयार हैं।” अजित पवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास पहले ही बड़ी जिम्मेदारी है। वे महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, जिसे वो अच्छे से निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *