रतलाम: डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा,प्राची पटेल, शेख रूहिनाज़, हेमलता डामर ने हासिल की सफलता

indresh98kumar@gmail.com
1 Min Read
|

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। म.प्र. मेडिकल साइन्स युनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बी.एच.एम.एस. चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, रतलाम म.प्र. का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।

इस परीक्षा परिणाम में कु. प्राची पटेल ने 1500 अंकों में से 1074 अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. शेख रूहिनाज ने 1006 अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं हेमलता डामर ने 962 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस परीक्षा परिणाम को लेकर सभी परीक्षार्थियों में अपार हर्षोल्लास है ।

डॉ.एस.एम.शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन, रतलाम के डायरेक्टर श्री मुकेश गिरी गोस्वामी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल एवं समस्त टीचिंग तथा महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दिनेश उपाध्याय आदि ने होम्योपैथिक महाविद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *