ओडिशा में तीन ट्रेनों की टक्कर, अब तक 233 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल, जानिए अब तक के महत्वपूर्ण अपडेट

indresh98kumar@gmail.com
4 Min Read
|

3जून2023।ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकरा जाने से बड़ा हादसा हो गया है जिसमें अबतक 233 लोगों की जान जा चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

बालासोर में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बचाव कर्मी फंसे लोगों को बचाने में लगे हैं।

रेल हादसे में घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर, कांतापाडा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं।

कई ट्रेनों पर हादसे का असर

करीब इस रूट से गुजरने वाली 92 और दूसरी ट्रेनों पर रेल हादसे का असर पड़ा है। नतीजतन 43 ट्रेन रद्द की कर दी गई. वहीं 38 ट्रेनों का रुट डायवर्जन कर दिया गया। जबकि 9 ट्रेन टर्मिनेशन की गई है. इसके अलावा एक ट्रेन रिशिड्यूल की गई।

पीएम ने रेल मंत्री से बात कर लिया स्थिति का जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह दुर्घटना से व्यथित हैं, और स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है।उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में ट्रेन हादसे से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।”

मुआवजे का ऐलान

इसी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है। वैष्णव ने ट्वीट किया है – ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी। साथ ही पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया।

राजकीय शोक की घोषणा

2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

बीजेपी ने आज देश भर में सारे कार्यक्रम रद्द किए

ओडिशा-बालासोर ट्रेन हादसे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा दुख जताया है।नड्डा ने कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। भीषण ट्रेन हादसे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज देश भर में अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

Help line numbers – 033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *