रतलाम: प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रतलाम में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बड़ोदिया मामले को लेकर समाजजन आक्रोशित, किया चक्काजाम

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
||||

रतलाम,24जून(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस ने शनिवार को शहर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत दो बत्ती पर सुबह 11 बजे से शुरू हुआ धरना करीब चार घंटे चलता रहा। जिले भर के कांग्रेसजन बाद में कलेक्टोरेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने महाकाल लोक घोटाला , सतपुड़ा भवन की आग सहित प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। रतलाम जिला मुख्यालय पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, आलोट विधायक मनोज चावला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ,जिसमें स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां पर कांग्रेस नेताओ ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना सााधा। जिले भर के आए नेताओ ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया। धरने के बाद सभी कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर बागरी समाज के लोगो ने भी बड़ोदिया दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजजनों ने चक्काजाम भी कर दिया। इस वजह से सैंकड़ो की संख्या में वाहन जाम में फंस गए ।

पहले कलेक्टोरेट के बाहर फिर सालाखेड़ी में चक्काजाम

कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बागरी समाज का भी आंदोलन हुआ। इस दौरान समाज के लोग सड़क पर बैठ गए । जिससे लंबा जाम लगा।
इस दौरान भारी उहापोह और हंगामें की स्थिति बनती रही। जाम खुलवाने में पुलिस की मशक्कत चलती रही। बस, ट्रक ,कार, दोपहिया वाहन तक जाम में फंसे। कलेक्टोरेट में प्रदर्शन के दौरान भी कई बार हंगामें की स्थिति बनी। पुलिस ने रोड़ को डायवर्ड कर जाम हटवा दिया। इसके बाद समाज के लोग सालाखेड़ी पंहुच गए । यहां पर उन्होने महु-नीमच फोरलेन को जाम कर दिया। समाज के लोगो की मांग थी कि बड़ोदिया दुष्कर्म मामले में आरोपी का गांव वाला मकान तोड़ा जाए और उसे तत्काल फांसी दी जाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *