
रतलाम,2जून(खबरबाबा.काम)। गुरुवार रात स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के एक बार में बदमाशो ने जमकर उत्पात मचाया। बार में पसंदीदा गाना सुनने को नहीं मिलने पर बदमाश ने हंगामा करते हुए एक कर्मचारी के सीने में चाकू से हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रतलाम बायपास स्थित फाइव एलिमेंट्स बार में यह घटना हुई। गुरुवार रात 9:00 बार में खेतलपुर निवासी सौरभ बरगुण्डा अपने साथियों के साथ पहुंचा था। यहां सौरभ ने बार के गायक से मनपसंद गाना सुनने की फरमाइश की। गायक को कुछ देरी हुई तो बदमाश सौरभ विवाद कर हंगामा करने लगा। इस पर कर्मचारियों ने उसे समझाया ओर से बार से बाहर निकाल दिया।
बदमाश सौरभ वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कुछ और साथियो के साथ बार पर पहुचा। उसने बार के काउंटर पर तोड़फोड़ कर दी। एक कर्मचारी शैलेंद्रसिंह ने उसे रोका तो बदमाश सौरभ ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। कर्मचारी शेलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशनरोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला बल के साथ मौके पर पहुचे। स्टेशन रोड पुलिस ने बदमाश सौरभ बरगुंडा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


