रतलाम: व्यापारी के सिर पर कट्टा अड़ाकर गल्ले में से लूटे थे 3 लाख रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा भी बरामद,28 लाख और 8 लाख की लूट की दो और वारदातें भी कबूली

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,28जुलाई(खबरबाबा.काम)। आलोट पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले खतरनाक आदतन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने 1 वर्ष पूर्व आलोट में व्यापारी के सिर पर कट्टा अड़ाकर गले से 3 लाख रुपए लूट लिए थे। आरोपी ने लूट की दो और वारदाते भी कबूली है।

पुलिस के अनुसार 05 जनवरी 2022 को फरियादी लोकेश पिता जगदीश चन्द्र पोरवाल निवासी रानीपुरा आलोट ने रिपोर्ट किया कि दो अज्ञात बदमाशो द्वारा फरियादी के कार्यालय मे घुसकर सिर पर कट्टा अडाकर गल्ले मे रखे करीबन 03 लाख रुपये लूट कर फरियादी को कार्यालय मे बंद कर फरार हो गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 394,342,506 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । बदमाशो की गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।

लुट के अपराधियो को पकडने हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्ण बहुगुणा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी आलोट सुश्री शाबेरा अंसारी (रापुसे) के द्वारा अज्ञात आरोपीयो की तलाश एवं लूटे गये माल मश्रुका की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी आलोट शिवमंगल सिंह सेंगर को निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी आलोट द्वारा थाना आलोट की टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए 27 जुलाई को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी प्रेम सिंह पिता गोकुल सिंह निवासी राजपुरा डग झालावाड़ को गंगधार जिला झालवाड से पकडा गया। आरोपी से पुछताछ करने पर घटना मे प्रयोग किया गया देशी कट्टा 12 बोर का व एक जिंदा कारतुस आरोपी की सुचना पर से उसके सकुनत ग्राम राजपुरा, डग से जप्त किया गया है ।

लाखों की दो और वारदातें भी कबूली

आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथी आरोपी के साथ मिलकर पुर्व में नागेश्वर उन्हेल मे 28 लाख तथा डग मे 08 लाख की लूट कारित करना भी स्वीकार किया है । आरोपी को न्यायालय में पेश कर 31 जुलाई तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *