रतलाम: म.प्र. पटवारी संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा केंद्रिय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की गई मुलाकात

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम,21जुलाई(खबरबाबा.काम)। म.प्र. पटवारी संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा केंद्रिय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की गई। पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से केंद्र मंत्री को अवगत कराया।

जिला मीडिया प्रभारी मध्‍य प्रदेश पटवारी संघ दिग्विजय जलधारी ने बताया कि मध्‍य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा माह जून से चलाये जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत मध्‍य प्रदेश पटवारी संघ के प्रतिन‍िधि मंडल द्वारा मध्‍य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांताध्‍यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्‍व में देश की राजधानी नई दिल्‍ली पहुंच कर केंद्रिय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्‍य भेंट की गयी। केंद्रीय मंत्री को म. प्र. पटवारी संघ के आंदोलन की जानकारी देते हुऐ पटवारियों की बहुप्रतिक्षित 2800 ग्रेड पे की मांग के संबंध में ज्ञापन देते हुए सार्थक चर्चा की गयी। संसद सत्र की अति व्‍यस्‍तता के बावजूद रतलाम विधायक चेतन्‍य काश्‍यप के विशेष आग्रह पर मंत्री श्री तोमर द्वारा समय निकालकर प्रतिनिधि मंडल से गंभीरतापूर्वक चर्चा की गयी एवं पटवारी संघ की विलंबित मांगो को लेकर विशेष रूप से 2800 ग्रेड पे हेतु मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा करने का आश्वासन दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्‍यक्ष समेत रतलाम जिला पटवारी संघ के अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनारायण पाटीदार, मार्गदर्शक मंडल के सदस्‍य ध्रुवलाल निनामा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सौजन्‍य भेंट हेतु मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल व प्रदेश के समस्त पटवारियों की ओर से रतलाम नगर विधायक चैतन्य काश्यप, रतलाम भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, केंद्रीय मंत्री का आभार व्‍यक्‍त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *