
रतलाम 23 जुलाई(खबरबाबा.काम)। विकास पर्व के अन्तर्गत रतलाम शहर में अलकापुरी मुख्य मार्ग से हनुमान ताल तक 3.91 करोड रुपए की लागत से निर्मित किए जाने वाले सौन्दर्यीकृत फोरलेन मार्ग का भूमि पूजन रविवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, शहर विधायक चैतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ,महापौर प्रह्लाद पटेलद्वारा किया गया।
इस अवसर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, प्रेम उपाध्याय, मनोज शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी आदि उपस्थित थे।
कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप दस वर्षों से रतलाम का सर्वांगीण विकास कर रहे है। आज मध्यप्रदेश के साथ रतलाम तेज गति से विकास कर रहा है। रतलाम महानगर बनकर प्रदेश में ही नहीं देश में अपना नाम गौरवांवित करेगा। रतलाम से मेरा बचपन से संबंध रहा है। उन्होने नागरिकों से आव्हान किया कि भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी के प्रथम पायेदान पर लाने हेतु अपना योगदान देवें।
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश के नगरों की सड़कों का नवीनीकरण कायाकल्प योजना के तहत किया जा रहा है। रतलाम के विधायक चेतन्य काश्यप एक सच्चे जनसेवक है। वे दिन प्रतिदिन रतलाम का विकास कर रहे है। अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने की उनमें सच्ची लगन है। वर्ष 2003 के बाद से हम जिस मध्यप्रदेश को देखते है, तो यहां चहुंमुंखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी योजना महिलाओं के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। यह अभूतपूर्व योजना है।
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि इस सड़क के नवनिर्माण की लंबे समय से मांग चल रही थी। हनुमान ताल क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका हैं। नगर के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों का भी अच्छा होना जरूरी है। विशेष निवेश क्षेत्र में उद्योग लाने के लिए नगर का सुविधाजनक होना जरूरी है। कायाकल्प योजना में नगर की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितिकरण के तहत नगर की 50 कॉलोनियां वैध हो चुकी है इन कॉलोनियों में प्रथम चरण में 20 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाये जायेंगे साथ ही 50 अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। दिन प्रतिदिन रतलाम के स्वरूप को विकसित किया जा रहा है जो नगर से महानगर की परिकल्पना को साकार कर रहा है।
कार्यक्रम में सुनील सारस्वत, महेन्द्र नाहर, अनिता कटारिया, अनिता पाहूजा, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, निलेश गांधी, विनोद यादव, भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, रामूभाई डाबी, अनिता कटारा, सपना त्रिपाठी, हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, देवश्री पुरोहित, शबाना खान, प्रीति कसेरा, अनिता वसावा, आयुशी सांखला, माया पांचाल, पवन सोमानी, सुदीप पटेल, सुशील सिलावट, देवशंकर पाण्डे, गौरव त्रिपाठी, संजय कसेरा, हेमराज वसावा, शेरू पठान, रमेश पांचाल, दिनेश शर्मा, राजेश रांका, चेतना पाटीदार, दिव्या चन्दन शर्मा, आदि उपस्थित थे।



