भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किए किसानों के लिए  पांच बड़े ऐलान, कांग्रेस के वचन पत्र में होंगे शामिल

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

भोपाल,26जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज किसानों के लिए पांच बड़े ऐलान किए। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। साथ ही बिजली के बकाया बिल भी माफ करने की घोषणा की। पूर्व सीएम ने ‘नर्मदा सेवा सेना’ बनाने की भी बात कही

पीसीसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लाएगी। इस योजना का उद्देश्य है खेती की लागत को कम किया जाए। किसान का इनपुट कॉस्ट कम हो और उसको लाभ हो इस उद्देश्य के साथ लाई जा रही योजना में कांग्रेस द्वारा पूर्वघोषित नीति के मुताबिक किसान कर्ज माफी जारी रहेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्जमाफी की दूसरी और तीसरा क्रम भी आएगा। इसके साथ 5 हॉर्स पावर के स्थायी और अस्थायी सिंचाई पंप के लिए निशुल्क बिजली दी जाएगी। इससे 37 लाख किसानों को लाभ पहुंचेगा। किसानों के पुराने बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे। उन्हें 12 घंटे निर्बाध और पर्याप्त बिजली मुहैया की जाएगी। किसानों पर आंदोलन के दौरान जितने भी आपराधिक केस लगाए गए हैं, वो सब वापस लिए जाएंगे।

किसानों के लिए पांच एलान

5 हॉर्स पावर का बिल माफ

बिजली का बकाया बिल माफ

किसानों का क़र्ज़ा होगा माफ

आंदोलनों के मुक़दमे माफ

12 घंटे बिजली का रास्ता साफ

वचन पत्र में शामिल होगी योजना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि इस योजना को कांग्रेस के वचन पत्र में भी शामिल किया जाएगा। इस मौके पर उन्होने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उसने झूठी घोषणाएं की और किसानों को धोखा दिया। बीजेपी ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था का 70 प्रतिशत कृषि पर आधारित है और इससे सारी आर्थिक गतिविधि प्रभावित होती है। उन्होने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े भी कहते हैं कि प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। किसान कर्जदार हो गए है। किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। किसान लगातार कमजोर हो रहा है ये चिंता का विषय है और इसीलिए कांग्रेस ‘कृषक न्याय योजना’ लेकर आएगी। उन्होने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए वो आज मध्य प्रदेश की जनता तो वचन दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *