रतलाम: दुकान में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला पुलिस -प्रशासन का बुलडोजर

indresh98kumar@gmail.com
3 Min Read
|

रतलाम,28जुलाई(खबरबाबा .काम)। रतलाम स्टेशन रोड पुलिस ने अर्जुनगर में किराने की दुकान संचालित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दुकान संचालक पर आरोप है कि वह किराना लेने आने वाली बालिकाओं को दुकान के अंदर बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता था। बालिकाओं के परिजन द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन नगर में निवास कर रहे रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोहल्ले में किराना दुकान संचालक 60 वर्षीय नाथूलाल राठौड़ दुकान पर सामान लेने आने वाली बालिकाओं को दुकान के अंदर बुला कर उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

मामले का पता तब चला जब क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने किराने का सामान लाने 7 वर्षीय बेटी को नाथूलाल राठौड़ की दुकान पर जाने को कहा, इस पर बेटी ने दुकान पर जाने से मना कर दिया, मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि पिछली बार जब में सामान लेने गई थी तो अंकल ने मुझे दुकान के अंदर बुलाया और छेड़छाड़ की। पास ही रह रहे एक और परिवार को जब इस बारे में बताया तो पता चला कि उनकी 9 वर्षीय बेटी भी कुछ दिन से दुकान से सामान लाने से मना कर रही है,पूछने पर बच्ची ने बताया कि जब वह समान लेने गई थी तो अंकल ने छेड़छाड़ की।

बच्चियों के बताने पर परिजन दोनो बच्चियों को लेकर सालाखेड़ी चौकी गए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आरोपी दुकानदार नाथूलाल राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा आरोपी की अवैध दुकान के संबंध में जिला प्रशासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, प्रतिवेदन पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा आरोपी के अवैध रूप से बिना अनुमति निर्मित अतिक्रमण हटाने हेतु राजस्व विभाग को निर्देश प्रदान गए। जिस पर कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम द्वारा आज पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में आरोपी की अवैध रूप से निर्मित दुकान व कमरा कुल 375 स्क्वेयर फिट व शेड कुल कीमत करीबन 06 लाख रुपये को ध्वस्त कर दिया गया।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम हेमंत चौहान, एसडीएम के एस पांडे, नगर निगम कार्यपालन यंत्री जी.के. जयसवाल, मनीष तिवारी, एस आई आशीष पाल, एसआई सत्येंद्र रघुवंशी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *