
रतलाम,3जुलाई(खबरबाबा.काम)। सेवाभारती के कालिका माता संस्कार केंद्र पर बच्चों द्वारा गुरु पूजन का कार्यक्रम आज गुरु पूर्णिमा पर संपन्न किया गया।
उपस्थित बच्चों द्वारा भगवा ध्वज को गुरु मानकर प्रणाम कर फूल अर्पित किए गए। संस्कार केंद्र के पालक नितिन फलोदिया एवं नरेंद्र श्रेष्ठ उपस्थित रहे। दीदी आशा उपाध्याय द्वारा गीत लिया गया एवं आशीर्वचन दिए गए।

संस्कार केंद्र में कालिका माता परिसर में भिक्षा वृति करने वाले बच्चो को संस्कार के साथ स्कूल शिक्षा संबंधित ज्ञान दिया जाकर साफसफाई से रहना और भिक्षा वृति ना करने हेतु प्रेरित किया जाता है। 12 बच्चो का एडमिशन स्कूल में कराया गया है।12 के आधार कार्ड बनवाए थे। जिसमे से 8 ही बन पाए, बाकी रिजेक्ट हो गए। उनके फिर से बनवाने के प्रयास किए जा रहे है।



