धुले में ब्रेक फेल होने की वजह से होटल में घुसा ट्रक, कई लोगों की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

धुले,4जुलाई2023। महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से एक छोटे से होटल में जा घुसा। घटना के समय होटल के पास खड़े कुछ लोग ट्रक के नीचे दब गए जिसमें उनकी मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें कंटेनर ट्रक कुछ वाहनों को टक्कर मारकर पलटता हुआ दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग ट्रक की चपेट में आते भी नजर आ रहे हैं। अभी हताहतों की संख्या के बारे में ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि ट्रक की चपेट में आने से कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है।

ब्रेक फेल होने के चलते ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव के पास ट्रक के ब्रेक फेल हो गए जिसके बाद ड्राइवर का नियंत्रण खो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कम से कम 2 वाहनों को टक्कर मारी और एक होटल के पास जाकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक मध्य प्रदेश से धुले की ओर जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे पत्थर के छोटे टुकड़ों से लदा यह ट्रक छोटे से बस स्टैंड के पास स्थित होटल में जा घुसा। उस समय बस स्टैंड और होटल के आसपास कुछ मजदूर खड़े थे जिनमें से कई ट्रक की चपेट में आ गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *