सम्मान : पूर्व अध्यक्ष शुक्ल और सचिव शर्मा का भोपाल में सम्मान, सामाजिक सरोकार के प्रकल्प शत-प्रतिशत

indresh98kumar@gmail.com
2 Min Read
|

रतलाम, 25जुलाई(खबरबाबा.काम)। मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे… इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने वर्ष 2022-23 में सामाजिक सरोकार के कार्यों को प्रकल्प बतौर शत-प्रतिशत पूरा किया। पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ल और पूर्व सचिव अश्विनी शर्मा का रोटरी क्लब ने बेहतर कार्यों के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया।

रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के पूर्व पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शिक्षा,चिकित्सा, रक्तदान, पौधा रोपण, सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को बखूबी निभाया। इस तारतम्य में मंडलाध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने पूर्व सचिव शर्मा को आउट स्टैंडिंग सेक्रेट्री एवं पूर्व अध्यक्ष शुक्ल को श्रेष्ठ अध्यक्ष से नवाजा। इस दौरान क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।

समारोह में रतलाम से वर्तमान अध्यक्ष हीरालाल डांगी, पूर्व सहायक मंडलाध्यक्षअखिलेश गुप्ता, मिलिंद डांगे, राजेंद्र गादिया भी उपस्थित रहे। पूर्व सचिव शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा विगत वर्ष में मेडिकल बॉक्स, लघु वित्तीय सहायता, वृद्धा आश्रम में चिकित्सा एवं भोजन हेतु फर्नीचर जैसे यूनिक प्रोजेक्ट को मंडल अध्यक्ष जैन ने प्रेरणादायक बताया। साथ ही उन्होंने क्लब के फर्नीचर प्रोजेक्ट, तिरंगा यात्रा, छात्रवृत्ति योजना जैसे प्रकल्पों पर के क्लब को पुरुस्कृत किया। क्लब की उपलब्धि पर संस्थापक अनील झालानी, हरजीत सिंह चावला, राजेश जैन, मनीष तलेरा, सुनील लूनिया , पारस मूणत, अशोक डांगी, रोहित रूनवाल, अभय मेहता आदि ने बधाई दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *